LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
बिहार

बिहार में 12वीं पास युवाओं और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप का मौका, ₹6000 तक मिलेगा स्टाइपेंड

बिहार-में-12वीं-पास-युवाओं-और-कॉलेज-स्टूडेंट्स-के-लिए-इंटर्नशिप-का-मौका

शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने कौशल विकास और इंटर्नशिप योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनाओं के तहत युवाओं को वित्तीय सहायता और व्यावहारिक अनुभव दिलाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने कौशल विकास योजनाओं में गति लाने के निर्देश दिए। मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जिला कौशल विकास समिति एवं जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र की समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी ने अलग-अलग दोनों विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत इंटर्नशिप

जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत बिहार सरकार ने इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शुरू की है।

उन्होंने बताया कि यह 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद युवाओं को इंटर्नशिप कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई योजना है।

वित्तीय सहायता

युवाओं को इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान तीन महीने से लेकर 12 महीने तक की अवधि के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को इंटर्नशिप के लिए चार हजार आईटीआई डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को पांच हजार व स्नातक एवं स्नातकोत्तर युवाओं को छह जार रुपये प्रति माह की इंटर्नशिप मिलेगी।

अधिक से अधिक लाभ लेने के निर्देश

जिलाधिकारी ने इसके विस्तृत स्तर का प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया, ताकि अधिक से अधिक इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना से लाभान्वित हो सकें। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि यह भारत सरकार की एक पहल है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीने की व्यावहारिक कार्य अनुभव प्रदान करना है। 18 से 24 वर्ष के युवा जो पूर्णकालिक रोजगार में नहीं हैं, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसमें नौ हजार प्रति माह स्टाइपेंड औरछह हजार की एकमुश्त सहायता मिलती है।

पात्रता मानदंड

21 से 24 आयुवर्ग के 10वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, या बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए स्नातक पास, जिनकी परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से कम है वह इसके पात्र है।

लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

कुशल युवा कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा लक्ष्य को इस वित्तीय वर्ष मैं शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने हेतु निर्देशित किया।

जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र को निबंधन के लक्ष्य को सत प्रतिशत हासिल करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही रोस्टर बना कर सभी विद्यालयों में काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया गया।

noothanayuga

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

तेजस्‍वी यादव ने राज्‍य सरकार पर साधा निशाना। फाइल
बिहार

‘खजाना खाली, कर्ज भारी’; तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, आंकड़ों से साधा निशाना

 पटना। राज्य में वित्तीय प्रबंधन को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने NDA सरकार पर गंभीर
तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
राष्ट्रीय बिहार समाचार

बिहार रिश्वत केस में ‘चूहों ने खा लिए पैसे’, सुप्रीम कोर्ट हैरान; महिला अधिकारी को जमानत

HighLights नई दिल्ली: बिहार के एक पुराने भ्रष्टाचार मामले ने न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।