LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद हरियाणा

एसडीआईईटी एवं माई भारत केंद्र द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 का आयोजन

Satyug Darshan Institute of Engineering and Technology के तत्वावधान में माई भारत केंद्र, फरीदाबाद (पूर्व में नेहरू युवा केंद्र) के सहयोग से 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। माई भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत है।

कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता सत्र, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं समूह चर्चा जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की तकनीकी उपलब्धियों, विशेष रूप से पोखरण परमाणु परीक्षण की ऐतिहासिक सफलता को स्मरण करना था। साथ ही विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं आधुनिक तकनीकी नवाचारों से अवगत कराते हुए तकनीक के जिम्मेदार एवं समावेशी उपयोग के प्रति जागरूक करना भी इसका उद्देश्य रहा।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक, कार्यक्रम पर्यवेक्षक एवं जिला समन्वयक राजेंद्र शर्मा, माई भारत जिला युवा स्वयंसेवक दीपक, दिक्षांत शर्मा एवं विपुल पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा तकनीकी ज्ञान भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री अंजलि मेहता एवं सुश्री संगीता द्वारा किया गया। निबंध लेखन एवं समूह चर्चा प्रतियोगिता के विजेताओं को माई भारत केंद्र द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

संस्थान के प्राचार्य Dr. Shailendra Tyagi ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि एसडीआईईटी सदैव विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम एवं सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संस्थान ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्र गौरव, वैज्ञानिक सोच एवं तकनीकी प्रगति से जुड़े ऐसे सार्थक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर