LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद राष्ट्रीय समाचार हरियाणा

बल्लबगढ़ में 2 से 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य,ट्रैफिक नियमों के प्रति भी चलेगी जागरूकता मुहिम

आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने बैठक में कहा कि शहर में लगातार बढ़ते प्रदूषण और जहरीली होती हवा को लेकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत भी महसूस की जा रही है। इसी दिशा में जनहित की दीपावली अभियान के तहत पौधारोपण और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष पहल शुरू की गई है। अभियान के माध्यम से फरीदाबाद में इस वर्ष 2 हजार से 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही यातायात नियमों के पालन को लेकर लोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों (विद्यार्थियों) को जागरूक किया जाएगा।
विधायक एवं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई
वरिष्ठ भाजपा नेता टीपर चंद शर्मा ने कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा द्वारा जनहित की दीपावली अभियान तहत बल्लबगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की जा रही है। भारी संख्या में पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है भाजपा वरिष्ठ नेता टिप्पर चंद शर्मा ने कहा कि आइडिया पत्रकार संगठन द्वारा उत्कृष्ट पहल है।
इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आज भी सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना और रेड लाइट पर जेब्रा क्रॉसिंग रोककर खड़े होने जैसी लापरवाहियां देखने को मिलती हैं। इन आदतों से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। इसलिए बच्चों को जागरूक कर परिवार तक यातायात नियमों का संदेश पहुंचाने की जरूरत है।
बैठक की अध्यक्षता न्यायाधीश राजेश गर्ग अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर पर्यावरण वाला बनाना केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए पुलिस, प्रशासन, उद्योग जगत, स्कूलों, मार्केट एसोसिएशन और सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करना होगा। अभियान के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों और विभिन्न संस्थाओं से संपर्क कर सामूहिक प्रयासों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसकी शुरुआत प्रतीकात्मक पौधारोपण से की गई है। यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करने की योजना बनाई गई है। पहला, रात के समय सड़क पर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, पानी के टैंकर और अन्य वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे, ताकि अंधेरे में दूर से वाहन दिखाई दे सकें और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। दूसरा, स्कूलों के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे स्वयं नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें।

पार्षद योगेश शर्मा ने कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा संदेश साफ है—हर परिवार एक पौधा लगाए और हर नागरिक यातायात नियम अपनाए, तभी बल्लभगढ़ स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बन सकेगा।

समाजसेवी अंकित मलिक निदेशक रियल एस्टेट एंड ग्रुप ने कहा कि स्कूल प्रबंधन, व्यापारियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर आइडियल पत्रकार संगठन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा (बबली) ने सामाजिक संगठनों की ओर से प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील भी की और प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल भी जरूरी है। केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे नियमित पानी देकर बड़ा करना और पेड़ बनने तक उसकी सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर रमणीक प्रभाकर महासचिव मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन फरीदाबाद ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के दौर में पेड़-पौधे ही स्वच्छ हवा और ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण आधार हैं। यदि प्रत्येक परिवार पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझे और यातायात नियमों का पालन करे, तो शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
इस अवसर पर शिक्षाविद संत सिंह हुड्डा ने कहा कि हर परिवार लगाए एक पौधा, हर नागरिक अपनाए यातायात नियम और सभी मिलकर बल्लबगढ़ को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में भागीदार बनें।
रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा की आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा के तत्वाधान में जनहित की दीपावली अभियान को गति देने का काम करेंगे। इस अवसर पर सुनील सचदेवा.उपाध्यक्ष, एमएएफ,फरीदाबाद व जयपाल सिंह,
सुपरीटेंडेंट हुडा विभाग,(सेवानिवृत्त) फरीदाबाद, डॉ,चंद्रसेन शर्मा अध्यक्ष,बल्लबगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, एसएचओ ट्रैफिक अनुज कुमार,आदर्श नगर थाना प्रभारी रामनिवास,जेडओ प्रताप सिंह,जेडओ कन्हैया लाल सहित राजू मलिक,विजय कुमार सैनी,लक्ष्य यादव अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुलिस के जवान और पत्रकार बंधु शामिल थे।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

bengaluru-boyfriend-hatya-mahila-girftar-case
राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु में दर्दनाक घटना: रिश्ते में तनाव के बीच युवक की मौत, महिला साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां
उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार
राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू का असर

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,