LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश /संवाददाता – शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ जनपद के थाना जीयनपुर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए चर्चित हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर पुलिस टीम ने बासूपार-घड़सरा मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त नीरज निषाद के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गौरतलब है कि 28 अप्रैल की रात अजमतगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान कूलर की हवा की दिशा बदलने को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। मामले में 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि विवाद के दौरान मारपीट में शामिल था, जिसमें चाकू लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे और हथियारों को छिपा दिया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान