LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद हरियाणा

ज़ेनिथ 5.0 हैकाथॉन में एसडीआईईटी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, द्वितीय स्थान प्राप्त

J.C. Bose University of Science and Technology में ‘मनन – अ टेक्नो सर्ज’ के अंतर्गत आयोजित 8 घंटे के प्रतिष्ठित हैकाथॉन ‘ज़ेनिथ 5.0’ में Satyug Darshan Institute of Engineering and Technology (एसडीआईईटी) के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

1 मई 2026 को आयोजित इस हैकाथॉन में एसडीआईईटी के छठे सेमेस्टर के चार प्रतिभाशाली छात्र—Vikash Kumar, Prince, Vikash Jha एवं Rahul—ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभागियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

पूरे 8 घंटे चली इस कोडिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता तथा टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी टीम ने अपने प्रोजेक्ट को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया, जो उनकी मेहनत, समर्पण और नवाचार सोच को दर्शाता है।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी प्रतिभा, अनुशासन और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का परिणाम है। इस प्रकार के तकनीकी आयोजन छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते करते हैं और उन्हें उद्योग की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।”

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के शैक्षणिक समन्वयक श्री शिरीष गुप्ता ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत को दर्शाती है, बल्कि विभाग में नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के सशक्त वातावरण को भी प्रदर्शित करती है। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।”

एसडीआईईटी परिवार ने सभी विजेता छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर