LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद हरियाणा

IMT फरीदाबाद की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने एवं क्षेत्र

IMT फरीदाबाद की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने एवं क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से IIAF के प्रधान श्री प्रमोद राणा जी ने HSIIDC के हेड ऑफिस पंचकूला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में श्री Sunil Sarwan, MD HSIIDC, श्री Balan, SE Electrical HSIIDC, श्री विजय गोदारा जी, HOD P&A एवं श्री एस.के. कटारिया जी, Estate Manager मौजूद रहे। वहीं DHBVN के SE श्री जितेंद्र ढुल जी से भी फोन पर विस्तृत चर्चा कर तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान IMT फरीदाबाद में बढ़ते बिजली लोड एवं उद्योगों को आ रही समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्रस्तावित नए 33/11 KV सबस्टेशन एवं उनकी कनेक्टिविटी से संबंधित कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर आगे की प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।
IIAF प्रधान श्री प्रमोद राणा जी ने कहा कि IMT फरीदाबाद प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है और यहां की बिजली एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। IIAF लगातार सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर उद्योगों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य कर रही
है।


बैठक में IMT में चल रहे LED स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट को गति देने पर भी विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अधिकांश आवश्यक केबलों के ऑर्डर जारी हो चुके हैं तथा शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त IMT से जुड़े अन्य HSIIDC कार्यों एवं लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि आने वाले समय में उद्योगों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा सकें।
IIAF ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के सहयोग से IMT फरीदाबाद में बिजली एवं आधारभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा, जिससे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर