संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली-/एनसीआर में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस बदलाव से गर्मी के तेवर नरम पड़े और लोगों को भीषण तपिश से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया था।द्वारका में ओलों की बौछार से बदला मौसम, लोगों ने ली राहत! दिल्ली के द्वारका इलाके में शाम को जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली और उन्होंने मौसम का खूब आनंद लिया।
दिल्ली-NCR में मौसम का अचानक मिजाज बदला, गर्मी हुई छूमंतर!
