LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और जानलेवा हमला

आज़मगढ़ /उत्तर प्रदेश/ संवाददाता शुभम कुमार रावत

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।


पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुबारकपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 191/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त किशन चौहान पुत्र रामलक्षन चौहान निवासी पिचरी थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार किया गया।


मामले में विशेन बीएस पेट्रोलियम बरडीहा उर्फ गडेरूआ के मैनेजर विवेक तिवारी ने तहरीर देकर बताया था कि 15 मई 2026 की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किशन चौहान अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा और अधिक पेट्रोल देने को लेकर कर्मचारियों से विवाद करने लगा। आरोप है कि शाम करीब सात बजे वह 15-16 साथियों और एक महिला के साथ लाठी-डंडा, रम्मा व अन्य घातक हथियार लेकर दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।


बीच-बचाव करने पहुंचे सतीश चंद सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान शनिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर औझौली पुल के पास से अभियुक्त किशन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मेगा कैंप आयोजित करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान