धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर
आज दिनांक 16.05.2026 को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय बांसी में बांसी थानाक्षेत्र के स्वर्णकार /सर्राफा व्यापारियों के साथ सुरक्षा एवं समन्वय के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में सर्राफा व्यापारियों की दुकानों व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई ।
जिलाधिकारी महोदय ने व्यापारियों से अपनी दुकानों में CCTV कैमरा, अलार्म सिस्टम व मजबूत शटर लगाने की अपील की । पुलिस अधीक्षक महोदय ने व्यापारियों को संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल डायल-112 पर देने, बड़े लेन-देन के समय पुलिस को सूचित करने तथा रात में कैश/आभूषण दुकान पर न रखने के निर्देश दिए । साथ ही सर्राफा बाजार में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने व पीआरवी वाहनों को सक्रिय रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया । गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक बांसी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।




सुमित गौड़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हुए हमले की सुमित गौड़ ने की कड़े शब्दों में निंदा

