LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद हरियाणा

सुमित गौड़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हुए हमले की सुमित गौड़ ने की कड़े शब्दों में निंदा

भाजपा सरकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को तुरंत मुहैया कराए पुलिस सुरक्षा : फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित निवास स्थान पर अल सुबह संदिग्ध बदमाशों द्वारा घुसने और हमला करने की कोशिश की हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

उन्होंने भाजपा सरकार से तुरंत राव नरेंद्र सिंह को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की मांग की है। सुमित गौड़ ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है

क्योंकि जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हथियारबंद लोग घुसकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर सकते है तो ऐसे में आम आदमी कहां तक सुरक्षित है। श्री गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों ही खराब है और यह सरकार 12 सालों के कार्यकाल के दौरान लोगों को सुरक्षित माहौल तक नहीं उपलब्ध करवा सकी तो वह भला आम आदमी की सुरक्षा क्या करेगी। उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नारनौल-महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित निवास पर अल सुबह लगभग 3 बजे हथियारबंद असामाजिक तत्व घुस आए, जिन्होंने घर के दरवाजों के ताले काटे और कुंडी तोड़ी। इस दौरान उनके बड़े भाई और परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। राव नरेंद्र सिंह के बड़े भाई राव देवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर की मामले में कड़ी कारवाई व सुरक्षा की मांग की है।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बांसी थानाक्षेत्र के स्वर्णकारों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक किया गया ‌‌

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर