भिवाड़ी, 5 जून: पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक शानदार वृक्षारोपण अभियान चलाया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम श्री अमिताभ अग्रवाल जी के सानिध्य में आयोजित किया गया और श्री एस. डी. सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस दौरान, मुख्य अतिथि श्री सुशील चंद्र मर्दी (अमर राजा) और कंपनी के प्रमुख सुप्रतिक बोस की मौजूदगी में 251 पौधे लगाए गए।
इस मौके पर स्टाफ और वर्करों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मानव संसाधन विभाग के एचआर हेड उमेश मिश्रा जी ने बताया कि पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड सीएसआर गतिविधियों में हमेशा आगे रही है और आगे भी इस तरह के पर्यावरण-हितैषी कार्य करती रहेगी। इस आयोजन में सुप्रतिक बोस, संजीव शर्मा, अमित मिश्रा, आदेश पांडे, राहुल दायमा, गौरव पांचाल और दीपक कुमार सहित सभी ने प्रमुख रूप से भाग लिया।”


