LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

बरामदे में गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव, संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

baramde-me-gamchhe-ke-sahare-latka-mila-yuvak-ka-shav-sandigdh-halat-me-maut-se-macha-hadkamp

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
संवाददाता- शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊसरगावा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 35 वर्षीय मो. तबरेज शेख पुत्र महमूद अहमद का शव घर के बरामदे में टीन शेड के नीचे लगी लोहे की रॉड से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक की पत्नी निगार फातमा बानो ने बताया कि शनिवार रात दोनों पति-पत्नी ने बातचीत करने के बाद सोने चले गए थे। बिजली नहीं होने के कारण तबरेज ने बाहर चारपाई पर सोने की बात कही थी।

रविवार सुबह करीब पांच बजे जब पत्नी ने कमरे का दरवाजा खोला तो पति का शव लटका देखकर वह घबरा गईं और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

परिजनों के मुताबिक, तबरेज करीब एक माह पहले मुंबई से घर आए थे और रविवार को ही वापस मुंबई जाने वाले थे। दोनों की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। बताया गया कि परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में निजी काम करते हैं, जबकि उनका घर आबादी से कुछ दूरी पर एकांत स्थान पर स्थित है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार निगार फातमा बानो मृतक की तीसरी पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की पहली पत्नी की मौत फांसी लगाने से हुई थी, जबकि दूसरी पत्नी की मौत प्रसव के दौरान हुई थी।

सूचना मिलने पर एसआई महेंद्र सिंह यादव, मनीष सिंह और विनोद कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान