LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
हरियाणा

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की मौत

गुरुग्राम। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर रात ढाई बजे काम कर रहे श्रमिकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो श्रमिक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को वाइब्रेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लोहे की ग्रिल को डिवाइडर पर लगाने के लिए कई श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आई तेज रफ्तार बीट कार ने चार श्रमिकों को टक्कर मार दी।

हादसे में कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया। यहां दो श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया गया। अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ठेकेदार की लापरवाही आई सामने
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर काम करा रहे ठेकेदार की लापरवाही उजागर हुई है। श्रमिकों के अनुसार व्यस्त और तेज रफ्तार सड़क पर काम के दौरान सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। मौके पर न तो कोई रिफ्लेक्टिव सावधानी बोर्ड लगाया गया था और न ही उचित बैरिकेडिंग की गई थी।

बताया गया कि सुरक्षा के नाम पर केवल दो-तीन छोटे लाल रंग के प्लास्टिक सेफ्टी कोन रखे गए थे, जो रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहनों को सचेत करने के लिए नाकाफी थे। श्रमिक पूरी तरह खुली सड़क पर काम कर रहे थे।

रात में अंधेरा होने के कारण कार ड्राइवर को सड़क पर काम कर रहे श्रमिक दिखाई नहीं दिए, जिससे यह हादसा हुआ।

बजघेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Gyani

About Author

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर