LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद राष्ट्रीय समाचार हरियाणा

कामधेनु आरोग्य संस्थान में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

कामधेनु आरोग्य संस्थान में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ शुक्रवार को मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. एसपी गुप्ता के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मदत्त, पीएस केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, तथा मिथलेश शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

मुख्य अतिथि ब्रह्मदत्त ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को आत्मसात करके ही एक बेहतर, समरस और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

संस्थान के संस्थापक डॉ. एसपी गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हमें सत्य, सादगी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्षा शशि गुप्ता, उपाध्यक्षा ऊषा गर्ग, डॉ. विनीत सिंह, कुंदन कुमार, पवन कुमार जादू, संदीप मिश्रा, कमलेश प्रसाद, रामजीत राजवंश, चंदन कुमार, मीनाक्षी कुमारी, राजेंद्र कुमार, रामविश्वास सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

bengaluru-boyfriend-hatya-mahila-girftar-case
राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु में दर्दनाक घटना: रिश्ते में तनाव के बीच युवक की मौत, महिला साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां
उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार
राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू का असर

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,