LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद राष्ट्रीय समाचार हरियाणा

शगनों की रात में धूमधाम से संपन्न हुआ सीता-राम विवाह, श्रीराम बारात में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

फरीदाबाद, हरियाणा। श्री विजय रामलीला कमेटी (रजि.), मार्केट नंबर-1, एनआईटी फरीदाबाद की ओर से भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का पावन उत्सव ‘शगनों की रात’ बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य श्रीराम बारात निकाली गई, जिसमें शहर की कई प्रमुख हस्तियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकली श्रीराम बारात

शाम 6 बजे श्रीराम बारात सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर, 1-बी ब्लॉक से प्रारंभ हुई। बारात में भगवान श्रीराम सहित चारों भाई अपने-अपने घोड़ों पर विराजमान थे। सजे-धजे घोड़ों पर सवार चारों भाइयों की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

बारात के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप, बैंड-बाजों की मधुर धुनों और डीजे पर बजते भक्ति गीतों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया। गली-मोहल्लों में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी श्रद्धालु नाचते-गाते इस पावन यात्रा में शामिल हुए।

ऐतिहासिक मंच पर मनाई गई ‘शगनों की रात’

श्रीराम बारात के पश्चात देर रात श्री विजय रामलीला कमेटी के ऐतिहासिक मंच पर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों और मंगल गीतों के साथ मनाया गया। कमेटी द्वारा इस विशेष आयोजन को ‘शगनों की रात’ पर्व के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान कमेटी के सभी सदस्य ढोल-बाजों के साथ भगवान श्रीराम और माता सीता की युगल जोड़ी को नाचते-गाते हुए मुख्य द्वार से मंच तक लेकर आए। इसके बाद उन्हें भव्य मंच पर विराजमान किया गया। भगवान श्रीराम की भूमिका में निशांत नागपाल और माता सीता की भूमिका में दीपांशी अरोड़ा की दिव्य छवि ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंगल गीतों और भजनों से गूंजा रामलीला मैदान

विवाह समारोह के दौरान मंगल गीतों के बीच श्रद्धालुओं को मंच पर आकर भगवान श्रीराम और माता सीता के समक्ष माथा टेकने तथा अरदास करने का अवसर दिया गया। संगीत गायक मनोज कुमार मोंटी ने शगुन के पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर विवाह समारोह में चार चांद लगा दिए।

गीत-संगीत और नृत्य के बीच रामलीला मैदान में विवाह जैसा उत्सवी माहौल बन गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।

आज होगा भगवान श्रीराम के वनवास का मंचन

श्री विजय रामलीला कमेटी के ऐतिहासिक मंच पर आज भगवान श्रीराम के वनवास का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें माता कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगने और भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास दिए जाने का दृश्य दर्शाया जाएगा।

राजा दशरथ की भूमिका में कमेटी के पुराने कलाकार एवं मीडिया प्रभारी कमल सलूजा नजर आएंगे। इस भावपूर्ण मंचन को देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।

श्री विजय रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित यह धार्मिक उत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं पौराणिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

bengaluru-boyfriend-hatya-mahila-girftar-case
राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु में दर्दनाक घटना: रिश्ते में तनाव के बीच युवक की मौत, महिला साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां
उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार
राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू का असर

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,