धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर आज दिनांक 13.10.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन तथा माननीय विधायक सदर श्री श्यामधनी राही की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक, भाग्यवती पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण, महिला पुलिसकर्मी, अध्यापक, चिकित्सक, आशा बहुएं, जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, मेधावी छात्राएं एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।











इस अवसर पर महोदय द्वारा महिला पुलिसकर्मियों, जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी छात्राओं एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओ, बालिकाओ को सेल्फ डिफेंस के बारे में तथा नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्मों के माध्यम से मिशन शक्ति हेल्पलाइन-1090, बढ़ते बच्चे, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव आदि विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानो पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कर्मियो द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण हेतु निरन्तर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

