LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद राष्ट्रीय समाचार हरियाणा

अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी की ‘भोली सी मुस्कान’ मुहिम ने बिखेरी दिवाली की खुशियां, बच्चों के हुनर को मिला मंच

टाउन पार्क, सेक्टर-31 फरीदाबाद में ‘दिल से दिवाली खुशियों वाली’ महोत्सव का आयोजन, हस्तनिर्मित उत्पादों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता लोगों का दिल

फरीदाबाद, हरियाणा। अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) की ओर से टाउन पार्क, सेक्टर-31, फरीदाबाद में ‘भोली सी मुस्कान’ कैंपेन – दिल से दिवाली खुशियों वाली के तहत भव्य दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वंचित एवं असहाय वर्ग के बच्चों और महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना, उनके हुनर को प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

बच्चों के हुनर से सजे दिवाली के खास स्टॉल

महोत्सव में बच्चों और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इनमें हाथ से बनी कैंडल, मिट्टी के दीये, चॉकलेट, बंदनवार, सजावटी लड़ियां, झूमर, पेपर ज्वेलरी, बीड्स ज्वेलरी और मैक्रम डोरी आर्ट सहित कई खूबसूरत उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

ये स्टॉल केवल दिवाली की सजावट का सामान नहीं थे, बल्कि उन नन्हे बच्चों के सपनों, मेहनत और आत्मविश्वास की पहचान भी थे, जो संस्था की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रणीता प्रभात के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और खरीदारों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की खूब सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और आंखों में आत्मविश्वास इस अभियान की सफलता को बयां कर रहा था।

पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

इस दिवाली महोत्सव में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का सराहनीय संदेश भी दिया। बेकार समझकर फेंक दी जाने वाली वस्तुओं से घरों की सजावट के लिए उपयोगी और आकर्षक सामान तैयार किए गए। इस पहल के माध्यम से लोगों को पुनः उपयोग (Reuse) और रचनात्मकता का महत्व समझाया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका नेहा शर्मा और सुरेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। यही बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें उचित अवसर देना समाज की जिम्मेदारी है।

दीप प्रज्वलन के बाद बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. संजय गुप्ता के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। इसके माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

बच्चों को मोमेंटो, मेडल और उपहार देकर किया सम्मानित

अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक डॉ. आर.के. श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को मोमेंटो, मेडल और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पौधे और मिट्टी के दीये भेंट स्वरूप दिए गए।

IIT दिल्ली में स्टॉल लगाने का मिला अवसर

कार्यक्रम के अंत में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने सभी सहयोगी सदस्यों, अतिथियों और उपस्थित लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्यों और सहयोगियों के प्रयासों से इस वर्ष बच्चों को आईआईटी दिल्ली कैंपस में भी अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाने का अवसर मिला।

उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे आगे आकर इन बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करें और उनकी मदद के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद बच्चे की सहायता के लिए उठाया गया छोटा-सा कदम भी उसके जीवन में खुशियों और उम्मीदों का उजाला ला सकता है।

संस्था के सदस्यों का रहा विशेष योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में वेलफेयर की सदस्य ममता मित्तल, प्रवीण गुलाटी, अनिरुद्ध बोदड़े, मधु वशिष्ठ, अंकित सचदेवा, कमल मिश्रा, प्रियंका झा, शुभ्रा मिश्रा, एकनाथ गुप्ता, श्रेयश श्रीवास्तव, अंकित, अश्वनी राय, दिशा, मंतशा, साक्षी, सहाना, आरजू, आराधना और श्रेया सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

‘करके देखिए… अच्छा लगता है…’ इसी सकारात्मक संदेश के साथ अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी का यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने साबित किया कि दिवाली का वास्तविक आनंद केवल अपने घरों को रोशन करने में नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियों का दीप जलाने में भी है।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

bengaluru-boyfriend-hatya-mahila-girftar-case
राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु में दर्दनाक घटना: रिश्ते में तनाव के बीच युवक की मौत, महिला साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां
उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार
राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू का असर

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,