शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा
कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने से हंगामा हो गया। मेहमानों ने खाने में कीड़े देखकर विरोध किया और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
थाली में निकले कॉकरोच, मेहमानों का फूटा गुस्सा
कानपुर। कानपुर के तिलक नगर स्थित प्रतिष्ठित होटल में सोमवार को शादी समारोह के दौरान हंगामा शुरू हो गया। परोसे गए खाने में एक के बाद एक कई कॉकरोच निकले। मेहमानों ने जब खाने की थाली में कीड़े देखे, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और होटल परिसर में हंगामा हुआ। इस दौरान खाने में कॉकरोच का वीडियो बना वायरल कर दिया।

