LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
पंजाब

पंजाब में ED रेड को लेकर CM मान का BJP पर हमला, बोले- डर का माहौल बनाकर कब्जे की कोशिश

bhagwant-mann-cm-punjab

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ED, CBI, इनकम टैक्स और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पंजाब भी भाजपा के निशाने पर आ चुका है। पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा कि भाजपा पहले दूसरे राज्यों में यही रणनीति अपनाती रही है और अब पंजाब में भी डर का माहौल बनाकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

संजीव अरोड़ा पर तीसरी बार ED रेड

सीएम मान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर तीसरी बार ED की छापेमारी करवाई गई है। उन्होंने दावा किया कि पहले दो बार की कार्रवाई में कुछ नहीं मिला, फिर भी लगातार रेड करवाई जा रही है। मान ने कहा कि इससे साफ हो जाता है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए कर रही है।

पीएम मोदी और अमित शाह पर भी निशाना

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा अन्य राज्यों में इस रणनीति से कामयाब हो सकती है, लेकिन पंजाब में नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी “शुक्राना यात्रा” को कमजोर करने के लिए लगातार माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है। कभी धमाकों की घटनाएं सामने आती हैं तो कभी ED की कार्रवाई होती है।

BJP पर राज्यों में अशांति फैलाने का आरोप

भगवंत मान ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में पहले तनाव और अराजकता फैलाने और बाद में वोट मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले माहौल खराब करती है और फिर खुद को समाधान के रूप में पेश करती है। मान ने तंज कसते हुए भाजपा को “भारत जलाओ पार्टी” तक कह दिया।

बेअदबी कानून पर सरकार सख्त

सीएम मान ने “जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन कानून 2026” को लेकर भी साफ किया कि यह कानून किसी भी हालत में वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल इस कानून पर हस्ताक्षर कर चुके हैं और दुनिया भर की सिख संगत इसका समर्थन कर रही है। मान ने आरोप लगाया कि केवल एक परिवार इस कानून का विरोध कर रहा है।

अकाल तख्त के नोटिस पर भी दिया जवाब

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज द्वारा दिए गए 15 दिन के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे जितनी बैठकें कर ली जाएं, लेकिन सरकार यह कानून वापस नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला “पत्थर की लकीर” है और सरकार अपने रुख पर कायम रहेगी।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

आग को बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।
पंजाब

कपूरथला होटल में आग: किचन से उठीं लपटें, गेस्ट सुरक्षित; 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

कपूरथला: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड स्थित एक होटल में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
पंजाब

पंजाब बेअदबी कानून हाई कोर्ट में चुनौती: धर्म विशेष के लिए कानून पर उठे सवाल

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा लागू किए गए “जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026” को पंजाब एवं