LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

दरोगा युवक को चप्पल से मारते नजर गोसाई की बाजार पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई

आज़मगढ़ /उत्तर प्रदेश /संवाददाता शुभम कुमार रावत

आजमगढ़। जिले में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दरोगा एक युवक को चप्पल से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो गंभीरपुर थाना क्षेत्र की गोसाई की बाजार पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। मामले को लेकर तरह-तरह की चचार्एं शुरू हो गई हैं और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिरवा गांव निवासी एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ गोसाई की बाजार पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला द्वारा दी गई तहरीर के बाद चौकी प्रभारी रहे चंद्र प्रकाश कश्यप ने दोनों पक्षों को पूछताछ और समझौते के लिए चौकी पर बुलाया था। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान किसी बात को लेकर चौकी प्रभारी का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने महिला के देवर को चप्पल से मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दरोगा युवक को चप्पल से मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की ओर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने भी इसे गंभीरता से लिया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो गंभीरपुर थाना क्षेत्र की गोसाई की बाजार चौकी का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में यह घटना चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान