नई दिल्ली। कोआर्डिनेशन कमेटी पालम विधानसभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीसीपी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में संस्थापक सुश्री तुलिका दत्ता, श्री कुलदीप सिंह, चेयरमैन श्री राकेश गोयल, वाइस चेयरमैन श्री पवन डोगरा, श्री रोहित सोलंकी, महासचिव श्री दयाराम द्विवेदी, श्री विनोद सिरोहिया, सचिव श्री धीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री गोविन्द, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती प्रवीण डोगरा तथा लीगल टीम हेड आस्था चतुर्वेदी शामिल रहीं।
बैठक के दौरान कमेटी सदस्यों ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। डीसीपी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली ने भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और जनसहभागिता को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जनता के हित में कार्य किए जाते रहेंगे। यह मुलाकात औपचारिक परिचय एवं सहयोगात्मक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
