संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली एनसीआर
बैठक में मालवीय नगर जैसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति रोकने तथा पूरे शहर में अनधिकृत निर्माणों, अवैध संचालन और अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
दिल्ली में किसी भी अनाधिकृत निर्माण के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर भवन मालिक, संबंधित अधिकारी अथवा अन्य किसी भी दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने 5 जून को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है जिसमें दिल्ली पुलिस, राजस्व विभाग, दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, डीडीए, अग्निशमन विभाग, दिल्ली जल बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं।
