संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली एनसीआर
आज माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी के साथ साकेत स्थित MAX Hospital जाकर मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना में घायल नागरिकों से दोबारा मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने खुद डॉक्टरों से घायल हुए लोगों के उपचार की जानकारी ली। हॉस्पिटल में लाइबेरिया, केनिया एवं बांग्लादेश सहित अन्य देशों के घायल नागरिक अपना उपचार कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

दिल्ली सरकार मालवीय नगर आग हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 5 लाख रुपये देगी।
