LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

जिला कारागार आजमगढ़ से फरार हुए दो इनामी बंदियों को एसटीएफ लखनऊ और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

जिला कारागार आजमगढ़ से फरार हुए दो इनामी बंदियों को एसटीएफ लखनऊ और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों अभियुक्तों पर शासन द्वारा एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त 2016 को जिला कारागार आजमगढ़ से तीन विचाराधीन बंदी फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना सिधारी में मुकदमा संख्या 157/2016 धारा 223/224 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में भेजा गया, लेकिन अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। बुधवार को एसटीएफ लखनऊ एवं थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर चन्द्रशेखर उर्फ शेखर पुत्र स्व. लालजी मुसहर तथा प्रकाश मुसहर पुत्र बुद्धन मुसहर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे वर्ष 2016 में अपने एक साथी के साथ जिला कारागार से फरार हो गए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे विभिन्न स्थानों पर छिपते रहे और लंबे समय से पंजाब में रहकर मजदूरी एवं खेती का कार्य कर रहे थे। कई वर्षों तक फरार रहने के बाद वे गाजीपुर जाने के उद्देश्य से आजमगढ़ पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार चन्द्रशेखर उर्फ शेखर मूल रूप से वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के लस्करपुर गांव का निवासी है, जबकि वर्तमान में गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में रह रहा था। वहीं प्रकाश मुसहर गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के दुर्खुसी गांव का निवासी है। इस कार्रवाई में एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक आशुतोष कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक ओम शंकर शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी तथा थाना सिधारी के निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी, उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी एवं पुलिस टीम शामिल रही।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान