LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
मनोरंजन

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ नहीं हुई बंद! रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट, 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है फिल्म

मातृभूमि की रिलीज डेट पर आई अपडेट/ फोटो- इंस्टाग्राम

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी अपकमिंग देशभक्ति फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) भी लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की घोषणा के बाद इसके पोस्टर और गाने भी सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी तक मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

लंबे समय से फिल्म की रिलीज अटकी होने और बड़े स्तर पर रीशूट की खबरों के बीच ऐसी चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं कि कहीं सलमान खान की यह फिल्म ठंडे बस्ते में तो नहीं चली गई। हालांकि, अब फिल्म से जुड़ी सामने आई जानकारी फैंस के लिए राहत देने वाली है।

क्या जल्द रिलीज होगी सलमान खान की मातृभूमि?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। फिल्म के बड़े हिस्से के रीशूट के बाद फिलहाल कुछ VFX (Visual Effects) से जुड़ा काम बाकी बताया जा रहा है।

मेकर्स फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश करेंगे।

हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि VFX का काम पूरा होने के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड सहित संबंधित विभागों के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद मेकर्स रिलीज डेट की घोषणा कर सकते हैं।

2026 में नहीं, 2027 में आ सकती है फिल्म

सलमान खान के फैंस को उम्मीद थी कि अभिनेता की यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। शुरुआत में फिल्म को लेकर ईद 2026 के आसपास भी चर्चाएं थीं, लेकिन फिल्म के प्रोडक्शन और रीशूट से जुड़े कारणों के चलते इसकी रिलीज आगे बढ़ती नजर आई।

मातृभूमि की रिलीज डेट पर आई अपडेट/ फोटो- इंस्टाग्राम
मातृभूमि की रिलीज डेट पर आई अपडेट/ फोटो- इंस्टाग्राम

अब माना जा रहा है कि 2027 सलमान खान के लिए काफी व्यस्त साल हो सकता है। ‘मातृभूमि’ के अलावा अभिनेता के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

‘मातृभूमि’ में चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे सलमान खान

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म को देशभक्ति और एक्शन के बैकग्राउंड पर तैयार किया जा रहा है।

सलमान खान के फैंस के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि अभिनेता लंबे समय बाद एक अलग तरह के किरदार और कहानी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

मातृभूमि की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट!
मातृभूमि की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट!

‘मॉन्स्टर’ में नयनतारा के साथ दिखेंगे सलमान

‘मातृभूमि’ के अलावा सलमान खान के पास वामशी पेडिपल्ली की ‘मॉन्स्टर’ भी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी।

इसके अलावा सलमान खान के पास एक सुपरहीरो फिल्म भी बताई जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में अभिनेता की कई बड़ी फिल्मों का इंतजार फैंस को रहेगा।

फिलहाल सलमान खान टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ‘मातृभूमि’ के मेकर्स फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान कब करते हैं।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Krushna-(3)-1776864231992_v
मनोरंजन

‘सुनामी हैं वो…’ Krushna Abhishek ने मामी Sunita Ahuja को दिया खास नाम, Laughter Chefs 3 पर मिला इमोशनल सरप्राइज

नई दिल्ली। टीवी और कॉमेडी की दुनिया से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन Krushna
BADASS-RAVI-KUMAR-(1)-1776951556162
मनोरंजन

थिएटर में फ्लॉप, OTT पर सुपरहिट: ‘Badass Ravi Kumar’ ने Jio Hotstar पर मचाया धमाल

Highlights: एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जो फिल्में सिनेमाघरों में