LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय समाचार

510 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, खाली प्लॉट से मिला शराब का छिपा स्टॉक।


संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली द्वारका
दिल्ली में द्वारका जिला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ, द्वारका जिला की टीम ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर कुल 510 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की। शराब का बड़ा स्टॉक एक खाली प्लॉट में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई DCP द्वारका Kushal Pal Singh के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान “नशे पर लगाम, देश को सलाम!!” के तहत की गई। टीम ने ACP/Operations Cell Subhash Malik की निगरानी में कार्रवाई को अंजाम दिया।

4 सितंबर 2026 को इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, इंचार्ज स्पेशल स्टाफ की टीम में शामिल HC बच्चू सिंह और कांस्टेबल परविंदर थाना छावला क्षेत्र में गश्त और खुफिया जानकारी जुटा रहे थे। इसी दौरान रोशनपुरा से BDO ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिसकी पहचान 45 वर्षीय सतपाल पुत्र मंगल सैन, निवासी न्यू रोशनपुरा, नजफगढ़ के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान दुकान पर रखी बाल्टी से 10 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने शराब की बड़ी खेप पास की F-Block गली स्थित खाली प्लॉट में छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर प्लॉट की तलाशी ली, जहां से 10 कार्टन में 500 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किए गए। इस तरह कुल 510 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस जांच में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह हरश नामक व्यक्ति से अवैध शराब लेकर इलाके में बेचता था। पुलिस अब कथित सप्लायर हरश की पहचान और गिरफ्तारी के साथ-साथ पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

इस मामले में FIR संख्या 363/2026, धारा 33/38 दिल्ली आबकारी अधिनियम, थाना छावला में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

bengaluru-boyfriend-hatya-mahila-girftar-case
राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु में दर्दनाक घटना: रिश्ते में तनाव के बीच युवक की मौत, महिला साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां
उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार
राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू का असर

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,