LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
bollywood मनोरंजन

“ग्वालियर के उस ‘मम्माज़ बॉय’ का सपना पूरा हुआ…” ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत बेहद भावुक हुए कार्तिक आर्यन

नई दिल्ली/केवडिया: सपनों के शहर मुंबई में बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन ने आखिरकार भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम कर लिया है। गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (72nd National Film Awards) समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कार्तिक आर्यन का दिल खुशी और भावनाओं से भर उठा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन, संघर्ष और सफलता की कहानी बयां करते हुए एक बेहद भावुक नोट साझा किया है।

“जहाँ लोग ऐसे सपनों पर हँसते थे…”

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा, “ग्वालियर के उस ‘मम्माज़ बॉय’ को मुस्कुराते हुए पीछे मुड़कर देख रहा हूँ, जिसने एक ऐसे माहौल में अभिनेता बनने का सपना देखने की हिम्मत की थी, जहाँ लोग ऐसे सपनों पर हँसकर चले जाते थे। आखिरकार मैंने उस पल को जिया है… उत्साह और घबराहट से अब भी सुन्न हूँ! छोटे शहर के एक लड़के का सपना… देश के हर कलाकार का सपना… बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड- ‘चंदू नहीं, चैंपियन हूँ मैं!'”

कठिन सफर, लेकिन ‘रस मलाई’ जैसा मीठा नतीजा

भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) की जीवनगाथा पर आधारित ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन ने 14 महीने की कड़ी मेहनत की थी। फिल्म में एक सैनिक, पहलवान और तैराक का किरदार निभाने के लिए उन्होंने शारीरिक बदलावों के साथ कठिन ट्रेनिंग ली थी।

अपनी इस सफलता का श्रेय निर्देशक कबीर खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला को देते हुए कार्तिक ने लिखा, “मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं कबीर सर और साजिद सर का हमेशा आभारी रहूँगा। यह सफर बेहद दर्दनाक था, लेकिन इसका परिणाम रस मलाई जितना ही मीठा है!”

देश के पैरालंपियन्स को समर्पित किया सम्मान

कार्तिक ने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और दोस्तों के समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपना यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देश के उन सभी पैरालंपियन्स और संघर्ष करने वाले लोगों को समर्पित किया जो कभी हार नहीं मानते।

उन्होंने लिखा, “मैं अपने इस सबसे बड़े सम्मान को देश के हर पैरालंपियन और उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहता हूँ जो असंभव सपने देखने की हिम्मत करते हैं और कभी हार नहीं मानते!”

आपको बता दें कि इस साल कार्तिक आर्यन ने मलयलम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मम्मुटी (फिल्म् ‘भ्रमयुगम’) के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का यह पुरस्कार संयुक्त रूप से साझा किया है।

noothanayuga

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Krushna-(3)-1776864231992_v
मनोरंजन

‘सुनामी हैं वो…’ Krushna Abhishek ने मामी Sunita Ahuja को दिया खास नाम, Laughter Chefs 3 पर मिला इमोशनल सरप्राइज

नई दिल्ली। टीवी और कॉमेडी की दुनिया से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन Krushna
BADASS-RAVI-KUMAR-(1)-1776951556162
मनोरंजन

थिएटर में फ्लॉप, OTT पर सुपरहिट: ‘Badass Ravi Kumar’ ने Jio Hotstar पर मचाया धमाल

Highlights: एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जो फिल्में सिनेमाघरों में