LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
सिद्धार्थ नगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय समाचार

शक्ति केंद्र टीम द्वारा कल्पनाथ सिंह कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं के साथ निकाला गया शक्ति जागरुकता मार्च

धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 13.10.2026 को थानाध्यक्ष लोटन के नेतृत्व में थाना लोटन मिशन शक्ति केन्द्र टीम द्वारा कल्पनाथ सिंह कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं के साथ शक्ति मार्च निकाला गया तथा शक्ति मार्च के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा महिला अपराधों की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाना है ।


मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा अन्य अपराध की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस से संपर्क कर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य संबंधित सहायता माध्यमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जा रही है ।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

bengaluru-boyfriend-hatya-mahila-girftar-case
राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु में दर्दनाक घटना: रिश्ते में तनाव के बीच युवक की मौत, महिला साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां
उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार
राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू का असर

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,