LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद राष्ट्रीय समाचार हरियाणा

उठ लखन लाल प्रिय भाई, दशा तुम्हारी देख राम की अखियाँ भर आयी

कल रात विजय रामलीला कमेटी मार्किट नम्बर 1, फरीदाबाद के इतिहासिक मंच पर दिखाया गया अति मार्मिक दृश्य – लक्ष्मण मूर्छा। मेघनाथ (लखन वर्मा) ने बरछी मार कर किया लक्ष्मण(नितिन शर्मा) को मूर्छित। हनुमान (वैभव लरोइया) उन्हें मूर्छित अवस्था मे ले गए राम के पास, हनुमान के किरदार में वैभव द्वारा लक्ष्मण की इस हालत पर अपनी लापरवाही बता अफ़सोस व्यक्त करना व डायलॉग डिलीवरी ने सभी का मन मोह लिया! राम का किरदार निभाने वाले निशांत के विलाप को देख दर्शकों की आंखे हुई नम। इसके बाद हनुमान संजीवनी बूटी लाने दुनागिरी पर्वत पर गए जहाँ उनका युद्ध कालमयी नामक राक्षस (राघव कपूर) से हुआ उसका वध कर हनुमान जी बूटी लेकर पहुंचे लंका जहां सुखेन वैद ने लक्ष्मण के प्राण बचाये। संगीत निर्देशक स्वर्गीय श्री विश्व बंधु  शर्मा जी द्वारा रचित गीत दिन “कभी ऐसे भी आएंगे ये मालूम न था” ने सभी को रोने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद दिखाया कुम्भकर्ण को जगाने का दृश्य जिसमे कुम्भकर्ण के रोल को कमेटी के नये कलाकार विजय बेहल ने अदा किया और उनके गुदगुदाते अभिनय ने खूब समा बाँधा । आज इसी मंच पर होगा मेघनाथ, अहिरावण और रावण वध।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

bengaluru-boyfriend-hatya-mahila-girftar-case
राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु में दर्दनाक घटना: रिश्ते में तनाव के बीच युवक की मौत, महिला साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां
उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार
राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू का असर

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,