LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी चंदा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठठेरी बाजार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश /संवाददाता शुभम कुमार रावत

आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को झांसे में लेकर जेवरात व नकदी ठगने वाले अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी चंदा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठठेरी बाजार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर उन्हें डराया और शुद्धिकरण के नाम पर कान की झालियां, गले का लॉकेट, मोबाइल फोन तथा एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। मामले में सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो अपराधी फूलपुर की ओर से खरेवा की तरफ मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने करछा मंदिर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी के नहीं मानने पर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान इम्तियाज खान (48 वर्ष) पुत्र नासिर खान निवासी अलीगढ़, वर्तमान पता दुबग्गा, लखनऊ के रूप में हुई।
पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, दो कान की झालियां, एक नाक की कील, एक लॉकेट, 11,100 रुपये नकद, एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाजारों में घूमकर अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता था। दोनों महिलाओं को जादू-टोना, तंत्र-मंत्र और पारिवारिक संकट का भय दिखाकर विश्वास में लेते थे। इसके बाद शुद्धिकरण की प्रक्रिया का झांसा देकर जेवरात और नकदी अपने कब्जे में लेकर महिला को बिना पीछे मुड़े 51 कदम चलने के लिए कहते थे और मौके से फरार हो जाते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसका गिरोह आजमगढ़ के अलावा बरेली, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों में सक्रिय रहा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में धोखाधड़ी, ठगी, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सरायमीर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान