LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
सिद्धार्थ नगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश

तुलसियापुर में निर्माणाशटरिंग गिरने की घटना में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया

धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ

          आजदिनांक03.06.2026को थानाक्षेत्र ढेबरुआ के कस्बा तुलसियापुर में निर्माणाधीन मछली मंडी गेट निर्माण कार्य के दौरान अचानक शटरिंग गिर जाने से वहां कार्यरत मजदूर इसकी चपेट में आ गए । घटना में 05 मजदूर घायल हो गए तथा 01 की दुःखद मृत्यु हो गई । घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया । सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है । मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है ।

शिवशरणप्पा जी0एन0 जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की स्थिति, घटना के कारणों तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की ।घटनास्थल निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती घायलों का कुशलक्षेम जाना गया । अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी घायलों को बेहतर एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । अधिकारियों ने घायल मजदूरों एवं उनके परिजनों से वार्ता कर उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन भी दिया ।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान