LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
राष्ट्रीय समाचार

नशे में गंवाई सैलरी, फिर घर की छत पर ही करने लगा गांजे की खेती; हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

गांजे की लत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने घर की छत पर उगाया पौधा

हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को नशे की लत के कारण घर की छत पर गांजे की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नशे की लत में सैलरी गंवाने के बाद उठाया कदम

हैदराबाद में नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गांजा की लत में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी पूरी सैलरी गंवा रहा था। जब इसे खऱीदने के लिए पैसे कम पड़ने लगे तो उसने घर की छत पर ही गांजे की पैदावार शुरू कर दी।

दरअसल, सी.एच. शशिधर को एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी मिली थी। लेकिन कुछ ही महीने बाद उसे इस कदर गांजी की लत लग गई कि वह अपनी तनख्वाह का अधिकांश हिस्सा इसी पर खर्च करने लगा। इसके बाद उसे पूरी सैलरी भी इस लत को पूरी करने के लिए कम पड़ने लगी।

सैलरी खत्म होने पर छोड़ दी नौकरी

जब सैलरी से गांजे का खर्च नहीं उठा पाया तो उसने नौकरी ही छोड़ दी। ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे न बचने पर, शशिधर ने अपने घर की छत पर गांजा उगाना शुरू कर दिया।

छापेमारी में 17 पौधे बरामद

खुफिया जानकारी के आधार पर, सर्किल इंस्पेक्टर बलराज के नेतृत्व में रंगा रेड्डी प्रवर्तन टीम ने गांधी नगर, नचाराम स्थित घर पर छापा मारा और 17 गांजे के पौधे जब्त किए।

पुलिस का बयान

सर्कल इंस्पेक्टर बलराज ने कहा, “कुछ पौधों में फूल आने लगे थे, जबकि कुछ पौधे तीन मीटर तक बढ़ गए थे। हमारा अनुमान है कि इनसे लगभग 10 किलोग्राम उपज मिलेगी।” वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए घाटकेसर आबकारी पुलिस को सौंप दिया गया।

नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी

गौरतलब है कि हैदराबाद और आसपास के इलाकों में गांजा जब्ती के बीच यह मामला सामने आया है, जब साल की शुरुआत से ही, आबकारी अधिकारियों ने कई छापे मारे हैं, जिनमें कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और अलग-अलग मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनमें एक अभियान में सात गिरफ्तारियों के साथ आठ किलो से अधिक, तीन लोगों के साथ एक अन्य मामले में लगभग 10 किलो और कई अन्य छोटी जब्तियां शामिल हैं।

noothanayuga

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

bengaluru-boyfriend-hatya-mahila-girftar-case
राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु में दर्दनाक घटना: रिश्ते में तनाव के बीच युवक की मौत, महिला साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां
उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार
राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू का असर

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,