LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद हरियाणा

जन संघर्ष समिति का फरीदाबाद में प्रदर्शन, मजदूरों की मांगों को बताया जायज

फरीदाबाद, हरियाणा। फरीदाबाद में बुधवार को जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन फरीदाबाद डीसी को सौंपा जाना था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं और सामाजिक संगठनों ने मजदूरों की मांगों को पूरी तरह जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की। वासी प्रवासी संगठन के नेता संतोष यादव ने कहा कि प्रदेश में मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है और सरकार को मजदूर हित में ठोस कदम उठाने चाहिए।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

जन संघर्ष समिति द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कई अहम मांगें शामिल थीं। इनमें हरियाणा सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी को सभी कंपनियों में सख्ती से लागू करने, गिरफ्तार मजदूरों और मजदूर कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करने तथा उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग प्रमुख रही।

इसके अलावा कालका स्टील कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों को 30 लाख रुपये मुआवजा और अन्य सुविधाएं देने की मांग भी उठाई गई।

संगठन ने ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और 8 घंटे काम के लिए न्यूनतम ₹30,000 वेतन लागू करने की भी मांग की।

“मजदूरों की आवाज दबाना बंद करे सरकार”

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि यदि मजदूरों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कई संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में भोजपुरी अवधी समाज के रघुवर दयाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र के संजय मौर्या, आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश सह सचिव भीम यादव, कांग्रेस हरियाणा के प्रवक्ता सुमित गौड़, भारतीय मजदूर संघ के शैलेश चौधरी, पूर्वांचल विकास परिषद के सुदेश यादव, वासी प्रवासी संगठन के संतोष यादव, हिंद मजदूर सभा के आरडी यादव और एटक के मिथिलेश मौर्या सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा महिला संगठन की रंजना और पूर्णिमा, सामाजिक कार्यकर्ता रामफल जाखड़, बृजकिशोर झा, मनोहर विरयानी समेत सैकड़ों मजदूर और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर