LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैगेज से मिला बंदर की खोपड़ी, CISF ने पकड़ा

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली द्वारका नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर CISF की सतर्कता से एक यात्री के हैंड बैगेज से संदिग्ध खोपड़ी बरामद की गई। यात्री दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली उड़ान में सवार होने वाला था। प्री-एंबार्केशन सिक्योरिटी चेक के दौरान CISF कर्मियों को उसके बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।

सुरक्षा जांच के दौरान बैग की गहन तलाशी ली गई तो उसके अंदर एक खोपड़ी मिली। पूछताछ में यात्री ने दावा किया कि यह बंदर की खोपड़ी है। मामला वन्यजीव से जुड़ा होने की आशंका को देखते हुए CISF ने तुरंत यात्री को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खोपड़ी को लेकर उसके स्रोत और यात्री के पास इसे रखने के उद्देश्य की भी जांच की जा रही है।

CISF की इस कार्रवाई ने एक बार फिर IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान जवानों की सतर्कता को सामने रखा है।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

bengaluru-boyfriend-hatya-mahila-girftar-case
राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु में दर्दनाक घटना: रिश्ते में तनाव के बीच युवक की मौत, महिला साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां
उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार
राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू का असर

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,