सुशील शर्मा, समाना (पटियाला) | नूतन युग इनसाइट्स
समाना: श्री शिव मंदिर सत्संग भवन समाना के 67वें वार्षिक उत्सव को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में मंदिर कमेटी के प्रधान दलीप पाहवा जी एवं समस्त सदस्यगण ने विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और मुख्य अतिथियों से मुलाकात कर उन्हें वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह रखड़ा, सीनियर नेता आम आदमी पार्टी समाना, पारस शर्मा, उप प्रधान नगर पालिका समाना, राज कुमार सचदेवा, पंजाब प्रधान महासंघ बहावलपुर समाज समाना सहित शहर की विभिन्न उच्च शख्सियतों एवं गणमान्य लोगों को निमंत्रण पत्र दिए गए।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्री शिव मंदिर सत्संग भवन समाना का 67वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कमेटी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

