LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी कोर्ट) विजय कुमार वर्मा की अदालत ने आरोपी राहुल शर्मा को दोषी

उत्तर प्रदेश/आजमगढ़/ संवाददाता – शुभम कुमार रावत

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिला अनुसूचित जाति की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी कोर्ट) विजय कुमार वर्मा की अदालत ने आरोपी राहुल शर्मा को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने जुर्माने की आधी राशि पीड़िता को देने का भी आदेश दिया।
अभियोजन के अनुसार, देवगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता 7 जून 2022 को ब्यूटी पार्लर गई थी। वहीं से सोफीपुर निवासी राहुल शर्मा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी पहले पीड़िता को दिल्ली और फिर मुंबई ले गया, जहां करीब एक महीने तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक आलोक त्रिपाठी ने अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों के बयान कराए। सभी साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही जुर्माने की आधी राशि पीड़िता को दिए जाने का आदेश भी पारित किया।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान