LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिला के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रपानपुर पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर गैस टैंकर चालक के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश/ संवाददाता शुभम कुमार रावत

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिला के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रपानपुर पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर गैस टैंकर चालक के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने और उसका हाथ तोड़ देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से आक्रोशित वाहन चालकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों से आए वाहन चालकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एडीएम प्रशासन गंभीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 3 जून को गोरखपुर से मथुरा जा रहे गैस टैंकर चालक रामप्रवेश राजभर ने डीहा बाजार में वाहन खड़ा करने के एवज में कथित रूप से मांगी गई अवैध वसूली देने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद चक्रपानपुर चौकी पर तैनात सिपाही अजय गौड़ और एक अन्य पुलिसकर्मी चालक को जबरन चौकी ले गए, जहां उसकी लात-घूसों, डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट में चालक का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। चालक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी। वाहन चालक संगठन का कहना है कि घटना की शिकायत संबंधित अधिकारियों से किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे जहानागंज थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित चालक के खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। संगठन ने इसे पुलिसिया उत्पीड़न बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। चालक संगठन ने जिलाधिकारी से घटनास्थल और चौकी के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने, पीड़ित चालक पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमा निरस्त करने, दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने तथा चालक और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष गुलाम गौस मंसूरी, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, प्रबंधक प्रदीप यादव, प्रदीप कुमार, अशोक सिंह, बबलू यादव, विजय यादव, राजेश यादव, विवेक कुमार, दिलीप कुमार, सुरेंद्र गौड़, दिनेश यादव, अजीत कुमार, मो. सलीम, कमलेश, गोविंद कुमार, संजय सिंह, अवधेश अग्रहरि, अमित यादव, राहुल यादव समेत बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद रहे।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान