LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर अवर अभियंता (JE) के साथ मारपीट

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश /संवाददाता शुभम कुमार रावत

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर अवर अभियंता (JE) के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर बिलरियागंज पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहदेव राम पुत्र लक्ष्मी राम, जो बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 20 मई 2026 की रात बिजली कटौती को लेकर उनके मोबाइल पर फोन आया था। अगले दिन 21 मई की सुबह लगभग 9:45 बजे जब वह ड्यूटी पर उपकेंद्र जा रहे थे, तभी साहिल राय पुत्र अजय राय निवासी मठ विशम्भर थाना बिलरियागंज, प्रांजल राय तथा चार अन्य अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली।

आरोप है कि आरोपियों ने पहले उनका नाम पूछा और जाति की जानकारी होने पर सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और शरीर से खून बहने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।
इस मामले में बिलरियागंज थाने में एफआईआर संख्या 0130/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 195(1), 115(2), 126(2), 352, 351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(घ) एवं 3(2)(va) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा को सौंपी है। थाना पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान