संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल
दिल्ली में रविवार सुबह-सुबह बुलडोजर एक्शन शुरू
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग एरिया में आज रविवार सुबह-सुबह ही डिमोलिशन की बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। यहां पर कई पैरामीलट्री फोर्सेस, दिल्ली पुलिस के जवान बड़ी संख्या में रात से ही तैनात कर दिए गए। यहां पर करीब 150 घरों का डिमोलिशन होना है। सड़क चौड़ी करने के लिए यह डिमोलिशन किया जा रहा है। काफी पुराने और बहुमंजिला मकान यहां पर बने हुए हैं। यह सड़क आउटर रिंग रोड से आजादपुर मंडी की तरफ आती है।

इस सड़क को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से आजादपुर मंडी को डायरेक्ट जोड़ा जा रहा है और 150 मकान को यहां पहले नोटिस दिया गया था। इन्हें 30 मई तक इन मकानों को खाली करना था। मकान में रहने वाले लोग दिल्ली हाईकोर्ट और सर्वोच्च न्यायालय तक भी गए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। 30 मई तक इन्हें घरों को खाली करना था। कुछ लोगों ने अपने आप घरों को खाली कर लिया सामान भी निकाल लिया तो कुछ लोगों का सम्मान घरों के अंदर भी मौजूद है और आज सुबह-सुबह यहां पर डिमोलिशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

