LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
दिल्ली-एनसीआर समाचार

डाबड़ी दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी 5 महीने बाद गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

नई दिल्ली/द्वारका | संवाददाता: प्रमोद कुमार जायसवाल

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका के डाबड़ी इलाके में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी लवकुश उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब पांच महीने से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को इलाके में वर्चस्व की लड़ाई के चलते हुई चाकूबाजी में हनी की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद फरार होते समय आरोपियों ने जेप्टो डिलीवरी पार्टनर गोविंद झा पर भी चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य साजिशकर्ता लवकुश उर्फ जीतू लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर उसे द्वारका मोड़ इलाके से गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने की हर कोशिश नाकाम की जाएगी।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

bengaluru-boyfriend-hatya-mahila-girftar-case
राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु में दर्दनाक घटना: रिश्ते में तनाव के बीच युवक की मौत, महिला साथी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां
उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार
राष्ट्रीय समाचार

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, कई राज्यों में लू का असर

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,