LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद हरियाणा

मानसून की एक ही बरसात से खुल भाजपा के विकास मॉडल की पोल : सुमित गौड़

बारिश से स्मार्ट सिटी बनी सिटी ऑफ तालाब : सुमित गौड़

फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बारिश में धंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव, टूटी सडक़ें, जाम और बिजली-पानी की किल्लत ने भाजपा के विकास मॉडल की पोल खोलकर दी है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बारिश के बाद कोई भी भाजपा मंत्री, विधायक अथवा अन्य जनप्रतिनिधि जनता की सुध लेने तक नहीं जा रहा है, इससे साबित होता है कि भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार है, जमीनी स्तर पर इसका विकास पूरी तरह से शून्य है। उक्त वक्तव्य कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शहर में बारिश से हुए जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। श्री गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 12 सालों के कार्यकाल के दौरान फरीदाबाद में विकास के नाम पर केवल और केवल लोगों को गुमराह किया है। एक ही बरसात ने पॉश सेक्टरों सहित कालोनियों व स्लम एरिया पूरी तरह से तालाब का रुप ले गए है, यह स्माट सिटी सिटी ऑफ तालाब बन गई है, जिले की जनता भाजपा मंत्रियों और विधायकों से जवाब मांग रही है कि आखिरकार कहां विकास है। सुमित गौड़ ने कहा कि फरीदाबाद मेंं केंद्रीय, प्रदेशस्तरीय मंत्रियों की भारी भरकम फौज होने के बावजूद भी बरसात में इस शहर के हालात बद से बदत्तर हो गए है, जो सरकार की नीति और नियत को साफ उजागर करता है। गौड़ ने कहा कि बरसात के चलते जलभराव होने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई, मिनटों का सफर लोगों को घण्टों में तय करना पड़ा और मानसून की एक पहली बरसात ने भाजपा के विकास की सच्चाई भी बयां कर दी। श्री गौड ने कहा कि केवल विकास का ढोल पीटने से विकास नही होता, उसे जमीनी स्तर पर दिखाना भी पड़ता है, इस सरकार में एक ही बरसात में करोड़ो रुपए की सडक़ें धंस रही है, इससे साबित हो गया है कि इस सरकार में केवल केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर