धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर
सिद्धार्थनगर।जनपद में जहां जमीन को लेकर आए दिन विवाद देखने और सुनने को मिलता है, वही ताजा मामला मुख्यालय के काशीराम आवास कॉलोनी से लगे हुए जगदीशपुर का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर में राम शंकर रस्तोगी और अतुल दुबे के बीच काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।बताया जाता है कि दोनों के मकान भी अगल-बगल हैं और घर के सामने रास्ते पर आने जाने को लेकर विवाद बहुत दिनों से चल रहा है।पिछले रविवार को रास्ते पर कुछ कार्य करने को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ और अतुल दुबे की ओर से किसी ने राम शंकर पर गोली चला दी।बताया जाता है कि राम शंकर की मौके पर ही मौत हो गई।सदर कोतवाली से तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस मामले में अमित दुबे की ओर से कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। वही मृतक रामशंकर मिश्रा के परिवार की कुछ महिलाओं के घायल होने की भी सूचना है।दिनदहाड़े हुई इस हत्या से नगर में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

