LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

UP आजमगढ़ पूर्व विधायक स्वर्गीय सर्वेश सिंह “सीपू” की 19 जुलाई 2013 को हुई बहुचर्चित हत्या के बाद दर्ज जीयनपुर बवाल प्रकरण से जुड़ी एक बड़ी खबर

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

आजमगढ़ पूर्व विधायक स्वर्गीय सर्वेश सिंह “सीपू” की 19 जुलाई 2013 को हुई बहुचर्चित हत्या के बाद दर्ज जीयनपुर बवाल प्रकरण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। शासन द्वारा अपराध संख्या 349A/2013 एवं 351/2013 वापस लिए जाने की जानकारी सामने आने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है। पूरे क्षेत्र में इस घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है, जबकि सोशल मीडिया पर बधाइयों और आभार संदेशों की बाढ़ आ गई है। पूर्व विधायक स्व०सर्वेश सिंह “सीपू” के बड़े भाई संतोष सिंह “टीपू” ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे वर्षों के इंतजार के बाद मिला महत्वपूर्ण निर्णय बताया। वहीं, पूर्व विधायक वंदना सिंह ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस फैसले का स्वागत करते हुए लिखा कि सीपू हत्याकांड के बाद जीयनपुर बवाल प्रकरण में दर्ज मुकदमा संख्या 349A/2013 एवं 351/2013 वापस लिए जाने से वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इन मुकदमों में 49 नामजद तथा करीब 1000 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। लंबे संघर्ष और धैर्य के बाद आए इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने इसे “सत्य की जीत, न्याय की विजय” बताया तथा संघर्ष के दौरान साथ खड़े रहे सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक वंदना सिंह फेसबुक पोस्ट सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक वंदना सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर शासन ने मुकदमा वापसी की प्रक्रिया पूरी की। इस घटनाक्रम को सीपू समर्थक लंबे समय से लंबित एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी राहत के रूप में देख रहे हैं।
गौरतलब है कि 19 जुलाई 2013 को पूर्व विधायक सर्वेश सिंह “सीपू” की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में चार अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। घटना के बाद पूरे पूर्वांचल में जबरदस्त आक्रोश फैल गया था और जीयनपुर क्षेत्र में हुए बवाल के बाद कई लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए गए थे। यह मामला पिछले 13 वर्षों से आजमगढ़ की सबसे चर्चित राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं में शामिल रहा।
अब इन मुकदमों के वापस लिए जाने की जानकारी सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लंबे संघर्ष के बाद मिली बड़ी राहत बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। क्षेत्र में भी इस घटनाक्रम को लेकर व्यापक चर्चा है और समर्थक इसे वर्षों पुराने चर्चित प्रकरण का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मान रहे हैं।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान