LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

घर और ट्यूबवेल पर सो रहे दादा और पोते की अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी

आज़मगढ़/उत्तर प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिला के पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव में शु्क्रवार की सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर और ट्यूबवेल पर सो रहे दादा और पोते की अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पारिवारिक लेनदेन और आपसी क्लेश का मामला सामने आने की बात कही जा रही है। गांव निवासी 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद यादव रोज की तरह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। वहीं उनका 25 वर्षीय पोता अंकित घर में अपनी चचेरी दादी फूलमती और दो भाइयों के साथ सोया था। देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुसा और सो रहे अंकित पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले का आभास होने पर फूलमती की नींद खुली। उन्होंने तुरंत अंकित के दोनों भाइयों को जगाया और सभी उसे इलाज के लिए अंबेडकर नगर के नगपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंकित की मौत की सूचना देने के लिए परिजन जब ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां जगदंबा प्रसाद यादव भी मृत मिले। उनके गले और शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में खून से सनी एक कुल्हाड़ी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे घटना की सूचना मिली थी प्रारंभिक जांच में पारिवारिक लेनदेन और आपसी क्लेश का मामला सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान