LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद हरियाणा

रेडियो मानव रचना ने पूरे किए 18 वर्ष, महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर ‘HER’ रेडियो कार्यक्रम शुरू

रेडियो मानव रचना के 18वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान जन-जागरूकता अभियानों में योगदान के लिए कम्युनिटी पार्टनर्स को सम्मानित किया गया।

फरीदाबाद, 11 जुलाई 2026। रेडियो मानव रचना 107.8 एफएम ने अपने 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित नई रेडियो कार्यक्रम श्रृंखला ‘HER’ (हौसला, एहसास, रोशनी) की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन, रिश्तों, कार्य-जीवन संतुलन और स्वयं की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाना है।

इस नई श्रृंखला के तहत मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ नियमित रूप से श्रोताओं के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा भेजे गए सवालों के जवाब भी विशेषज्ञों द्वारा दिए जाएंगे। रेडियो मानव रचना की यह पहल सामुदायिक रेडियो के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता बढ़ाने और समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं फरीदाबाद के एनआईटी जोन की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुश्री उत्तम, आईपीएस ने कहा कि रेडियो मानव रचना की सबसे बड़ी विशेषता इसका समुदाय से जुड़ाव और स्थानीय मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अपनी अलग सामाजिक और मानसिक चुनौतियां होती हैं तथा ‘HER’ जैसी पहल उन्हें मानसिक तनाव और भावनात्मक समस्याओं से निपटने में सहायता प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ एक संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें भावनात्मक तनाव के शुरुआती संकेतों की पहचान, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, तनाव प्रबंधन तथा समय पर विशेषज्ञों से सलाह लेने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं के लिए व्यक्तिगत और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए गए।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं एमआरआईएस सेक्टर-14, फरीदाबाद की कार्यकारी निदेशक डॉ. दीपिका भल्ला ने कहा कि रेडियो मानव रचना की स्थापना डॉ. ओ.पी. भल्ला के समाज सेवा के दृष्टिकोण के साथ हुई थी और यह संस्था आज भी उसी उद्देश्य को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित यह पहल समाज के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर सुश्री जस्मिता ओबेरॉय ने रेडियो मानव रचना की 18 वर्षों की यात्रा को समुदाय और स्वयंसेवकों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक विकास जैसे विषयों पर समुदाय के साथ मिलकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए गए हैं, जिससे सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

इस अवसर पर रेडियो मानव रचना ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार सहयोग देने वाले 25 कम्युनिटी पार्टनर्स को सम्मानित किया। उनके योगदान से रेडियो स्टेशन की पहुंच और प्रभाव लगातार मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान इको क्लब द्वारा ‘ग्रीन ग्रह’ अभियान के तहत घरों में कचरे के पृथक्करण और कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया। इस पहल के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह में शिक्षाविदों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, रेडियो मानव रचना के कम्युनिटी पार्टनर्स और समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

रेडियो मानव रचना की उप निदेशक सुश्री दीक्षा भास्कर भाटिया ने स्टेशन की आगामी जनहित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि रेडियो मानव रचना स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, पर्यावरण, युवा विकास और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर समुदाय के साथ मिलकर कार्य करता रहेगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने सवाल कम्युनिटी सपोर्ट नंबर 8010781078 पर भेजें, जिनमें से चयनित प्रश्नों के उत्तर ‘HER’ कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा दिए जाएंगे।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर