LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
दिल्ली-एनसीआर

12 साल से फरार ₹50 हजार का इनामी आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली द्वारकादिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 12 साल से गिरफ्तारी से बच रहे ₹50 हजार के इनामी घोषित अपराधी मनहोरन कंधासामी (62) को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी राजनीतिक और सरकारी लेटरहेड से जुड़े जालसाजी के मामले में वांछित था।

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2007 में मंदिर मार्ग थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले की जांच के दौरान आरोपी के पास से कई छपे और खाली लेटरहेड बरामद हुए थे। जांच में ये लेटरहेड प्रतिष्ठित राजनीतिक कार्यालयों और सरकारी अधिकारियों के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज पाए गए। इसके बाद वर्ष 2008 में जालसाजी का अलग मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। वर्ष 2014 में पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। बाद में उसकी गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक इनपुट के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। करीब एक महीने की लगातार निगरानी के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी तमिलनाडु में एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर उसे नामक्कल जिले के तिरुचेंगोडे इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ तमिलनाडु में रह रहा था और पोल्ट्री कारोबार चला रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि जेल जाने के डर से उसने पुराने संपर्क तोड़ दिए थे और अपनी पहचान व ठिकाना छिपाकर वहां बस गया था।

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, SI अंकित, SI गौरव, ASI तरुण, ASI सत्यवीर, ASI राकेश, HC नवीन, HC रामकेश, HC सुनील, HC विनोद और कांस्टेबल धर्म शामिल रहे। टीम ने ACP सेंट्रल रेंज सतेंद्र मोहन की निगरानी में कार्रवाई की।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, चार्जर के तार से घोंटा गला
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या: दुष्कर्म के बाद चार्जर तार से गला घोंटने की आशंका

दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई है, जिसमें दुष्कर्म
दिल्ली-एनसीआर

अरविंद केजरीवाल अवमानना केस: दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस तेजस कारिया ने खुद को अलग किया

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस तेजस कारिया ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर अवमानना याचिका की सुनवाई से खुद को