LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद हरियाणा

विक्टोरा इंडस्ट्रीज में बीबीए एफएसबी के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया औद्योगिक अनुभव

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीबीए एफएसबी के तृतीय वर्ष, पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने 9 सितंबर 2026 को विक्टोरा इंडस्ट्रीज (प्रा.) लिमिटेड, सेक्टर-58, फरीदाबाद का औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण से परिचित कराना तथा कक्षा में अर्जित ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था।
विद्यार्थियों के साथ प्रबंधन अध्ययन विभाग की डॉ. स्नेहा शर्मा एवं श्री परमजीत सिंह तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) श्री पंकज भारद्वाज उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कंपनी के विपणन, उत्पादन, गुणवत्ता एवं प्रेषण विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित करने की रणनीतियों, विनिर्माण प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण तथा तैयार उत्पादों के प्रेषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने ट्रेन ऑयलर्स, वाणिज्यिक ट्रकों के उपकरण तथा कृषि उपकरणों के निर्माण की प्रक्रिया भी देखी। साथ ही, कंपनी की मेक-टू-ऑर्डर (MTO) प्रणाली एवं ग्राहक-केंद्रित कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जापानी विनिर्माण तकनीक, सीएनसी मशीनों तथा उन्नत लेथ मशीनरी से भी परिचित कराया गया। उन्होंने जाना कि आधुनिक विनिर्माण क्षेत्र में सटीकता, उत्पादकता एवं कुशल मानव संसाधन किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्राचार्य, डॉ शैलेंद्र त्यागी ने इस औद्योगिक भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, व्यावसायिक जागरूकता एवं उद्योगोन्मुखी कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक औद्योगिक वातावरण का अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य की व्यावसायिक जिम्मेदारियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करता है।

डॉ. मनप्रीत कौर, प्रबंधन अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने कहा कि प्रबंधन शिक्षा में अनुभवात्मक अधिगम का विशेष महत्व है। औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रियाओं एवं व्यावसायिक संचालन को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभव विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक समझ से जोड़ते हैं तथा उनमें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं।

इस औद्योगिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया। इससे उन्हें प्रबंधन के विभिन्न कार्यों को समझने, औद्योगिक प्रक्रियाओं का अवलोकन करने तथा सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में सहायता मिली।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर