सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी), फरीदाबाद में 27 जुलाई 2026 से Infosys Foundation–ICT Academy Partnership के अंतर्गत 100 घंटे के Python Web Developer प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ब.टेक कंप्यूटर साइंस एंडिनियरिंग के सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए उत्साहपूर्वक किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, प्रोग्रामिंग कौशल एवं उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाना है।
उद्घाटन समारोह में प्राचार्य डॉ. शिलेंद्र त्यागी, सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति वर्मा, सहायक प्रोफेसर श्री शिरीष गुप्ता, मैनेजर – स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप श्री सुमित राठी तथा आईसीटी अकादमी के ट्रेनर श्री दीपक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधनों के साथ हुआ। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, निरंतर सीखने की भावना तथा उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि Python Web Development वर्तमान समय में सबसे अधिक मांग वाले कौशलों में से एक है और यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा प्रदान करेगा।
प्राचार्य डॉ. शिलेंद्र त्यागी ने अपने संबोधन में कहा, “एसडीआईईटी का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल सम्पन्न बनाना भी है। Infosys Foundation एवं ICT Academy के सहयोग से प्रारंभ किया गया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार एवं नवाचार के नए अवसर प्रदान करेगा।”
मैनेजर – स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप श्री सुमित राठी ने कहा, “एसडीआईईटी निरंतर ऐसे उद्योग-सहयोग विकसित कर रहा है जो विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करें। यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
सहायक प्रोफेसर श्री शिरीष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “आज के डिजिटल युग में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक तकनीकी कौशल भी अत्यंत आवश्यक हैं। Python Web Development का यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने, समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने तथा उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। हमें विश्वास है कि यह पहल विद्यार्थियों के तकनीकी आत्मविश्वास और करियर संभावनाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।”
100 घंटे का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अब औपचारिक रूप से प्रारंभ हो चुका है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को संरचित प्रशिक्षण सत्र, हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल अभ्यास, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण तथा उद्योग-अनुरूप पाठ्यक्रम के माध्यम से वेब डेवलपमेंट की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अंत में एसडीआईईटी परिवार ने इस परिवर्तनकारी शिक्षण पहल को सफल बनाने के लिए Infosys Foundation, ICT Academy, सभी संकाय सदस्यों, समन्वयकों एवं प्रशिक्षण टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

