धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ
आज दिनां 25.07.2026 को शिवशरणप्पा जी0एन0 जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के थाना लोटन पर सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) में जनसुनवाई किया गया । थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । उक्त थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष लोटन तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस मौके पर आयें फरियाद लेकर सभी को गहनता से जांच कर के तत्काल आवश्यकता अनुसार कार्यवाही करने का आदेश दिया गया




