आज़मगढ़ /उत्तर प्रदेश/ संवाददाता -शुभम कुमार रावत
उत्तर प्रदेश जिला आज़मगढ़ के नगर पंचायत जीयनपुर में शिव मंदिर हनुमान गढ़ी,कोइरिया पोखरा,मुहल्ला जामेतुल बनात, नगर पंचायत जीयनपुर के मंदिर परिसर में प्रस्तावित निर्माण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध।
मुहल्ला जामेतुल बनात के स्थानीय निवासियों ने शिव हनुमान गढ़ी, कोइरिया पोखरा स्थित मंदिर परिसर में बिना स्थानीय लोगों एवं मंदिर पक्ष की सहमति के प्रस्तावित पुस्तकालय निर्माण का विरोध किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर आस्था का केंद्र है और इस परिसर में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों एवं मंदिर से जुड़े जिम्मेदार पक्षों की सहमति और आपसी सहमति के बाद ही कराया जाना चाहिए।
उनका यह भी कहना है कि पूर्व में भी बिना स्थानीय सहमति के निर्माण कार्य कराया जा चुका है, जिससे लोगों में असंतोष है।प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि जब तक सभी संबंधित पक्षों की सहमति प्राप्त न हो जाए, तब तक मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रारंभ न कराया जाए
तथा मामले पर पुनर्विचार किया जाए। मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का निर्माण स्थानीय लोगों एवं मंदिर की सहमति के बिना नहीं होना चाहिए।


